Atomic structure, Atomic mass atomic number,mol concept,molecule mass, atomic mass unit, परमाणु सरंचना,परमाणु एवम् अणु भर,परमाणु संख्या एवम् द्रव्यमान, परमाणु द्रव्यमान इकाई
परमाणु सरचना (Atomic Structure)
परमाणु वह छोटा से छोटा कण है जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेता है, परन्तु स्वतन्त्र अवस्था में नही रहता है।
परमाणु (Atom):
परमाणु पदार्थ का वह छोटे से छोटा भाग है, जिसमें पदार्थ के सभी गुण विद्यमान रहते है तथा जो रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग लेता है परन्तु स्वतंत्र अवस्था में नहीं रहता। इसका निर्माण प्रोटॉनों, न्यूट्रॉनों व इलेक्ट्रॉनों से मिलकर होता है।
अणु (Molecule):-
तत्व तथा यौगिक का वह छोटा-से छोटा कण है, जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है, अणु कहलाता है।
परमाणु-भार (Atomic weight):-
किसी तत्व का परमाणु-भार वह संख्या है, जो यह प्रदर्शित करता है कि तत्व का एक परमाणु, कार्बन 12 के परमाणु के 1/12 भाग द्रव्यमान अथवा हाइड्रोजन के 1.008 भाग द्रव्यमान से कितना गुना भारी है।
अणु-भार (Molecular weight):-
किसी पदार्थ का अणुभार वह संख्या है, जो यह प्रदर्शित करती है कि उस पदार्थ का एक अणु कार्बन-12 के एक परमाणु के 1/12 भाग से कितना गुना भारी है।
मोल धारणा (Mole concept):
एक मोल किसी भी निश्चित सूत्र वाले पदार्थ की वह राशि है, जिसमें इस पदार्थ के इकाई-सूत्र की संख्या उतनी ही है, जिनकी शुद्ध कार्बन-12 आइसोटोप के ठीक 12 ग्राम में परमाणुओं की संख्या है।
मोल इकाई का मान मोल का मान 6.022 x 10 है। - कार्बन के 12 ग्राम या एक मोल में 6.022 × 103 परमाणु हैं। 6.022 x 10 को आवोगाद्रो संख्या कहते हैं।
आधुनिक खोजों के परिणामस्वरूप वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया कि परमाणु विभाज्य है तथा मुख्यतः तीन मूल कणों से मिलकर वना है, जिन्हें इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन कहते हैं।
परमाणु संख्या (Atomic Number):-
किसी तत्व की परमाणु संख्य उसके नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन की संख्या को कहते है। जैसे- हाईड्रोजन के नाभिक में प्रोटॉन की संख्या एक है, अतः हाईड्रोजन की परमाणु संख्या एक होगी।
परमानुओं में प्रोटॉन एवं इलेक्ट्रॉन की संख्या बराबर होती है. परंतु आवेश विपरीत होते हैं, अर्थात् प्रोटॉन पर एक इकाई धन आवेश होता है, तो इलेक्ट्रॉन पर इकाई ऋण आवेश होता है। इसलिए परमाणु उदासीन होता है।
परमाणु के केन्द्र में सांभिक होता है तथा नाभिक के चारो और विभिन्न उर्जा स्तर की कक्षाएं पायी जाती है।
परमाणु का नाभिक (Nucleus):-
परमाणु के नाभिक के अस्तित्व के विषय में सर्वप्रथम रदरफोर्ड (1911 ई०) ने एक प्रयोग के द्वारा जानकारी प्राप्त की। परमाणु के नाभिक में प्रोट्रॉन एवं न्यूट्रॉन नामक मौलिक कण होते हैं।
परमाणु में इलेक्ट्रॉन विभिन्न ऊर्जा स्तरों वाले कक्षा में चक्कर लगाते हैं।
द्रव्यमान संख्या (Mass Number):-
किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोट्रॉन (p) की संख्या और न्यूट्रॉनों (n) की संख्या का योगफल उस तत्व की द्रव्यमान संख्या (A) कहलाती है, अर्थात् A=p+n
परमाणु द्रव्यमान (Atomic Mas):-
परमाणु में उपस्थित प्रोटॉनों तथा न्यूट्रानों के द्रव्यमान का योगफल द्रव्यमान कहलाता है, जैसे - कार्बन का परमाणु द्रव्यमान 12 है।
परमाणु द्रव्यमान इकाई (Atomic Mass Unit- amu):-
कार्बन (परमाणु द्रव्यमान 12) के एक परमाणु के द्रव्यमान के 12 वें भाग को परमाणु द्रव्यमान इकाई कहा जाता है।
1 परमाणु द्रव्यमान इकाई (amu) =C₁₂ परमाणु का द्रव्यमान/12
Conclusion
इस लेख में हम परमाणु की संरचना, परमाणु, अणु, परमाणु एवम् अणु भार, मोल धारणा, परमाणु के नाभिक, परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या,परमाणु द्रव्यमान संख्या के बारे मै जानकारी दी गई है।
FAQ
Questions 1-परमाणु की संरचना क्या है?
Answer- परमाणु एक पदार्थ का छोटा से छोटा कण है जो कि रायसनिक अभिक्रियाओं मै भाग लेता है परन्तु स्वतंत्र अवस्था मै रहता है।
Questions 2- परमाणु संरचना की खोज किस वैज्ञानिक ने की?
Answer- परमाणु की खोज जे.जे.टॉमसन ने कि थी।
Post a Comment